होम / Delhi Weather Today: आने वाले दिनों में फिर बरसेंगे बादल, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Today: आने वाले दिनों में फिर बरसेंगे बादल, जानिए IMD का अपडेट

• LAST UPDATED : March 27, 2023

Delhi Weather Today:

Delhi Weather Today: देश में अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इसी में आपको बता दें देश की राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आज 27 मार्च को बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद दिन का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई है।

तीसरा सबसे गर्म माह रहा फरवरी 

इसी के साथ आईएमडी के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में 27 मार्च को बारिश हो सकती है। आपको बता दे बीते 73 सालों में दिल्ली एनसीआ में इस बार की फरवरी तीसरा सबसे गर्म माह था। इस बार तो मार्च की शुरुआत भी सामान्य से ज्यादा गर्मी के साथ हुई थी, लेकिन बादल और बारिश की वजह से गर्मी से लोगों को भारी राहत है। मार्च माह में अब तक औसत से ज्यादा बारिश हुई है।

1-2 दो दिन में मौसम में हो सकती उलटफेर 

आपको बता दे मौसम में बढ़ा बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 31 मार्च से फिर एक बार बारिश हो सकती है। ताजे अपडेट के हिसाब से पश्चिमी विक्षोभ आज यानी बुधवार से एक्टिव होने वाला है। जिसके बाद मौसम में बड़ा उलटफेर नजर आएगा। दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। जहां तक उत्तर भारतीय राज्यों की बात है तो मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी के तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि का पूर्वानुमान है। केवल दिल्‍ली ही नहीं, नाॅर्थ वेस्ट स्टेट्स में भी मौसम में फेरबदल की आशंका है। आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत के भी कई हिस्‍सों में भी बारिश की आशंका है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में बजट सत्र का अंतिम दिन, कल होगी अहम बैठक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox