Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Today: ठंड का सितम जारी, आज सामान्य से कम रहेगा...

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते दिन ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त ठंड का सितम अभी भी जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार, 2 फरवरी के तापमान को लेकर रिपोर्ट जारी की है।

मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौैरान न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका जताई जा रही  है।

तापमान में आई गिरावट 

बता दें दिल्ली में बीते दिन सर्द हवाएं चलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। बुधवार, 1 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वक्त के मौसम के हिसाब से सामान्य है।

सुधर सकती हवा की गुणवत्ता 

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 164 दर्ज किया गया। जिसमें आज थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन यह ‘मध्यम’ से ‘खराब श्रेणी’ के बीच ही रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की तारीफों के बांधे पुल, कही ये बड़ी बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular