Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Today: दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए क्या है...

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Today, दिल्ली: दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम में बदलाव आया है। जिससे लोगों को चिलचिलाने वाली गर्मी से राहत मिल गई है। बता दे गुरुवार को बारिश के बाद आज शुक्रवार को तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट पाई गई है। बताते चले कि तापमान में गिरावट का सीधा असर यह हुआ कि राजधानी के लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

जानकारी के लिए बता दे काफी दिनों बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हुआ है। मानक वेधशाला सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुुसार गुरुवार शाम को दिल्ली में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि पालम में 3.8 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम हवा की गति लगभग 18.5 किलोमीटर प्रति घंटा थी और पालम में यह 55.5 किलोमीटर प्रति घंटा थी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगर तापमान की बात करें तो आज सुबह का तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा, जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री कम है।

3 दिन बाद बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार और सप्ताहांत में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह यानी 25 अप्रैल तक अधिकतम तापमान वापस 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का ही परिणाम है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही गुरुवार शाम को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ गरज और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।

 

ये भी पढ़े: ट्विटर ने देर रात CM केजरीवाल समेत कई लोगों के हटाए ब्लू टिक, जानिए इसकी वजह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular