India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Today, दिल्ली: दिल्लीवासियों को अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी, बता दे लोगों को इस तपिश का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 27 अप्रैल तक मौसम सुहाना बना रहेगा। जानकारी के लिए बता दे इन दिनों दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।
आपको बता दे भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार हैं। कुल मिलाकर शनिवार को दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन 27 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है।
जानकारी के लिए बता दे आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से कम रहा। इसी तरह बता दे न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अगर रविवार की बात करें तो कल दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और आंशिक बारिश होने की उम्मीद है। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
दिल्ली एनसीआर के मौसम में पिछले दो दिनों से आंशिक बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखे को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ का ही परिणाम है कि दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आज औ कल भी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में औसत बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार के लिए भी बूंदाबांदी की संभावना जताई थी।
ये भी पढ़े: नमाजियों ने जामा मस्जिद में अदा की ईद की नमाज, शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला