Delhi Weather Today: बीते कुछ दिनों से दिल्ली में मौसम के पारे में कमी और बढ़ोतरी जारी है। बता दे बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया। इसी के साथ बता दे मंगलवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखने को मिली थी। वहीं गुरुवार को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही बता दे कि तापमान 19 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
आपको बता दे मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को सफदरगंज का न्यूनतम 19 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पीतमपुरा में तापमान 23 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वही बता दे नरेला में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पालम में आज तापमान 21 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बता दे 14 अप्रैल को तापमान 18 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं 15 अप्रैल को न्यूनतम 19 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं बता दे कि 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दिल्ली और आसपास के लोगों को गर्मी का सितम झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दे दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय का स्कूलों के लिए सर्कुलर जारी किए हैं। दोपहर की शिफ्ट में एसेंबली पर रोक का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान का जिक्र करते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से कहा गया है कि स्कूल में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें, बच्चों को वाटर ब्रेक दिया जाएं।
ये भी पढ़े: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, भीषण गर्मी का अलर्ट जारी