Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Today: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का हाल, बारिश के बाद...

Delhi Weather Today:

Delhi Weather Today: पिछले कई दिनों से बूंदाबांदी के साथ ओलों की बौछार हो रही थी। बता दे दिल्ली में पिछले कई दिनों से दिन में धूप और शाम ढलते ढलते बादल के साथ बारिश हो रही थी। इसी बीच दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम में उलटफेर की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ आईएमडी के अनुसार आज से मौसम में उलटफेर होने कि आशंका जताई गई है। बता दे मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।

वहीं, आपको बता दे 4 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। दरअसल बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में लगभग 70 सूचकांक की गिरावट आई है। यह दिल्ली वालों के लिए राहत भरी बात है।

तापमानः 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की आशंका

आपको बता दे इसी बीच मौसम को लेकर ये खबर भी सामने आ रही है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत से छंटती नजर आ रही है। आने वाले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में तीन से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है. दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

 

ये भी पढ़े: बिजली सब्सिडी पर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है फैसला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular