Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Today: रविवार रहा दिल्ली में सबसे गर्म दिन, जानें आने...

Delhi Weather Today:

Delhi Weather Today: देश के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है तो वही कई जगह कड़क धूप से लोग बेहाल हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म दिनों में से एक रहा है। बता दें 9 अप्रैल को 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जो अप्रैल के हिसाब से सामान्य तापमान नहीं है। दिल्ली में जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है उसके अनुसार लोगों को गर्मी का सितम झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

आपको बता दे, आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 10 अप्रैल यानी कि सोमवार को सुबह का तापमान 16 डिग्री और दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी के साथ आपको बता दें सोमवार को दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। वहां बता दे आपको मौसम विभाग के अनुसार राहत की बात यह है कि दिल्ली के साथ देश के कई हिस्सों में लू जैसे हालात पैदा होने की संभावना अभी नहीं है। लेकिन दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

कई इलाकों में दर्ज किया गया इतना तापमान

आपको बता दे दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग समाप्त हो गया है। जिसके बाद अब बारिश के आसार न के बराबर हैं। सफदरजंग मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस से पार रिकार्ड किया गया। दिल्ली के रिज और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

ये भी पढ़े: कंगना के निशाने पर आएं करण जौहर, कहा- हिंदी सुधारी है अभी, आगे देखो…..

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular