होम / Delhi Weather Today: मौसम ने ली करवट, शीत लहर से गिरा पारा

Delhi Weather Today: मौसम ने ली करवट, शीत लहर से गिरा पारा

• LAST UPDATED : February 13, 2023

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली और उसे सटे एनसीआर के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तेज हवाओं के कारण यहां के पारे में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि दिन के समय खिली हल्की धूप से थोड़ी राहत है।

रविवार को कितना रहा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार (12 फरवरी) को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 23.8 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज, 13 फरवरी हवा की गति 35 किमी रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा वहीं दिन में तेज हवाएं चल सकती है जिससे आज न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

तापमान में बढ़त की उम्मीद

हालांकि मंगलवार, 14 फरवरी से तापमान में बढ़त होने की उम्मीद है। जिससे 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें: दोबारा छंटनी करने की तैयारी में Meta, सामने आई वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox