Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Today: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, जानिए IMD का...

Delhi Weather Today:

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम रोजाना बढ़ता जा रहा है। दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाकों में गर्मी की तपिश बढ़ने की लगातार संभावना दिख रही है। राजधानी के लोग गर्मी से इस कदर परेशान है कि उन्हें सुबह और शाम के समय में भी अधिकतम तापमान ने परेशान कर रखा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगर बात करें तो शनिवार को सुबह का तापमान 19 दिन का तापमान 40 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे। दूसरी तरफ बता दे सुबह का तापमान 21 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने का पूर्वानुमान है। इसी के साथ बता दे मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि डस्टी मौसम की वजह से संवेदनशील लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। गर्मी में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को सांस लेने में कठिनाई और गले में जलन का अनुभव हो सकता है। लोगों के लिए बेहतर यही रहेगा कि दिन के समय बाहर ज्यादा न निकलें और दिन के समय पानी पीते रहें।

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत 

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 24 घंटे यानी गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में यह वृद्धि लगातार जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिल्ली एनसीआर में लगभग समाप्त हो गया है। यही वजह है कि आने कुछ दिनों तक बारिश के आसार न के बराबर हैं। मौसम विभाग ने लू के असर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

ये भी पढ़े: उपराज्यपाल के फैसले से मिलेगी लाखों लोगों को राहत, दिल्ली में नहीं रुकेगी बिजली सब्सिडी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular