Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: सर्दी का सितम! 3 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान, शीतलहर...

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज आयानगर इलाके में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड और कोहरे  के चलते ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। कई ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित हो रही हैं।

आज 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में क्रिसमस के दिन आज यानी 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 19 और 20 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में अगले 24 घंटे तक 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान बना रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है।

शीतलहर का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्‍यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से 2.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं। विभाग द्वारा 25 और 26 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बीते तीन दिनों से मौसम ने जैसे करवट ली है, ऐसे में दिन के समय भी लोगों को सर्दी लग रही है।

30 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD ने 30 दिसंबर तक मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी दो दिन दिल्ली में कोल्ड वेव की स्थिति जारी रेहगी। 27 दिसंबर से सुबह हल्का कोहरा नजर आएगा। इसके साथ ही तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना है। 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: पीजी एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular