होम / दिल्ली में 43.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा तापमान, 15 जून तक राहत के नहीं आसार

दिल्ली में 43.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा तापमान, 15 जून तक राहत के नहीं आसार

• LAST UPDATED : June 12, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi Weather News : दिल्ली के बेस वेदर स्टेशन के साथ राजधानी में शनिवार के दिन भी गर्मी से फिलहाल तो कोई राहत के आसार नजर नहीं आ रहें है। दिल्ली का उच्चत्तम पारा 43.8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जो बीते दिन के 43.5 डिग्री तापमान से अधिक चला गया है। वर्ष के इस समय के लिए सामान्य तापमान से चार डिग्री माना जा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को बादल छाए रहने और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के इस हफ्ते के लिए लगाए पूवार्नुमान के अनुसार, राजधानी के भीतर रविवार के दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इस पूवार्नुमान के दौरान मौसम विभान ने बतााया कि रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बिजली गिरने की संभावना भी बन सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है।

राजधानी के भीतर शनिवार के दिन कई मौसम केंद्रों पर तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। जिसमें सबसे अधिक 46.7 डिग्री सेल्सियस मुंगेशपुर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशनों पर दर्ज किया गया। पीतमपुरा (46.1 डिग्री सेल्सियस), जाफरपुर (44.7 डिग्री सेल्सियस), रिज (44.9 डिग्री सेल्सियस), और नजफगढ़ स्टेशनों (46.3 डिग्री सेल्सियस) पर पारा भी अधिक था।

ये भी पढ़ें : दिल्ली रोहिणी ब्रह्म शक्ति अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत, एक डॉक्टर घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox