Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: कोहरे ने मचाया दिल्ली में कहर, जानें देशभर के...

Delhi Weather Update: कोहरे ने मचाया दिल्ली में कहर, जानें देशभर के मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान घना कोहरा देखने को मिली। आईएमडी के मुताबिक, कोहरे के कारण शनिवार सुबह 8.30 बजे तक लोग सिर्फ 400 मीटर तक ही देख पाएंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे तक दृश्यता का स्तर सुधरकर 1,500 मीटर तक पहुंच सकता है। मौसम कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

राज्यों के मौसम का हाल (Delhi Weather Update)

अब तक दो पश्चिमी विक्षोभ देश को प्रभावित कर चुके हैं। एक दिसंबर में और दूसरा जनवरी में, लेकिन इनका असर गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश तक ही सीमित था। इसके अलावा आईएमडी के मुताबिक 29 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

आज के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर और कोहरे का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, जो पिछले 13 सालों में सबसे अधिक है। आईएमडी ने दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद येलो अलर्ट पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। 30 जनवरी तक कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

कल ऐसा रहा मौसम का हाल

दिल्ली में बुुधवार सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 4 डिग्री कम है। दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular