Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में लगातार बढ़ रही ठंड, सप्ताह के अंत...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: जैसा कि आप जानते हैं कि मैदानी इलाकों में सर्दी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिससे अब दिल्ली में भी ठंड बढ़ने लगी है इस बीच एक खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है दिसंबर का पहला सोमवार इस सीजन में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा।

सप्ताह के अंत में बढ़ेगी ठिठुरन

ठंड होने के साथ दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत में ठिठुरन बढ़ने लगेगी।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट 

बता दें कि नवंबर के अंत में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कमी आई थी, तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया था। जबकि दिसंबर की शुरुआत से न्यूनतम तापमान 8 व 9 डिग्री के बीच बना हुुआ था। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरा सप्ताह अधिकतम तापमान 25 व 26 डिग्री के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

ये भी पढ़ें: अस्पताल का ऑनलाइन ट्रायल रहा सफल, जानें कब से शुरू होंगी सुविधा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular