Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में छाने लगा घना कोहरा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के राज्यों में लगातार देखने को मिल रहा है। बता दें कि दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं कई इलाकों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है।

रात के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज रात तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा होने के साथ कड़ाके की ठंड देखने को मिली है। बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की एयर क्वालिटी में आया सुधार, जानें कितना रहा AQI

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular