Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में अभी और बढ़ेगा सर्दी का प्रकोप, दिन...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: पिछले कुछ दिनों में राष्ट्र की राजधानी ठिठुरने लगी है वहीं यहां के लोग भी अब ठिठुरने लगे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकि गुरुवार की तुलना में कम है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान  8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे दिन में गर्मी का अनुभव हुआ।

दिल्ली में अभी और बढ़ेगा कोहरा 

IMD के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सुबह में हल्का कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आने की आशंका जताई है। वहीं कोहरे का प्रकोप बढ़ने की भी बात कही है।

ये भी पढ़ें: DMRC की नई पहल, फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर दौड़ेंगी ड्राइवरलेस मेट्रो

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular