Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में बड़ी ठंड, सर्दी से ठिठुरे लोग, जानें...
Delhi Weather Update: 

Delhi Weather Update: राष्ट्रयीय राजधानी में सर्दी धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रही है जिस कारण दिल्लीवासियों को ठिठुरन का अहसास होने लगा है। ठिठुरन बढ़ने की वजह से यहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि दिल्ली में इस समय तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है।

9 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। बता दें कि 23 नवंबर को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा था और आने वाले समय में कुछ समय तापमान ऐसा ही रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर महकेगी उर्दू के इत्र की खुशबू, 2 दिसंबर से शुरू होगा ‘Jashn e Rekhta’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular