Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: तेज हवाओं ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, जानें- IMD...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: पश्चिम की ओर से आ रही तेज हवाओं ने दिल्ली में सर्दी को बढ़ा दिया है। बता दें कि बीते तीन दिनों से दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वैसे तो दिसंबर के पहले सप्ताह के मध्य तक अमूमन न्यूनतम तापमान 8.9 रहता है, लेकिन इस साल ये 8.3 से 8.5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के न्यूनतम तापमान के लिए अनुमान लगाया है।

तापमान में आएगा बदलाव 
बता दें कि बीते दिन दिल्ली में दिनभर गुनगुनी धूप रही। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले चार-पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
क्या है आज का पूर्वानुमान? 
वहीं दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहने तो न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular