Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: सीजन का सबसे ठंडीला रहा कल का दिन, आज...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से दिल्ली में ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच दिल्ली में बीते दिन (16 दिसंबर) की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज साफ रहेगा आसमान 
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा।
तापमान में आ सकती है गिरावट
बता दें कि 20 दिसंबर के बाद दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular