Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: मौसम का बदला मिजाज़, तीन साल बाद सबसे गर्म...

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। शीत लहर का प्रकोप रहने के बाद दिल्लीवासियों को अब कड़ाके की ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई है। बता दें कि शुक्रवार (20 जनवरी) को दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे दिन के समय सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। जोकि तीन साल में सबसे गर्म दिन था।

3 साल बाद कल रहा सबसे गर्म दिन

साल 2022 में 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 18.1, 2021 में 20.4 और वहीं 2020 में ये 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि 2019 में 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा था। शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं  
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन मौसम खुशनुमा रहेगा। इस दौरान दिन में धूप रहेगी, जबकि रात के समय सर्दी का अहसास होगा। भारत के उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular