Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: बिपारजॉय के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव, जानिए...

 India News(इंडिया न्यूज़) Delhi weather Update,बिपारजॉय तूफान के कारण शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाको में हल्की बारिश देखने को मिली जिसके कारण शनिवार को दिल्ली में उमस के कारण दिल्ली निवासी काफी परेशान दिखे। शनिवार को दिल्ली के कई इलाको में हल्की बारिश देखने को मिली, लेकिन उस बरसात गर्मी कम नहीं हुई और लोग गर्मी के कारण काफी परेशान दिखे।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज यानी रविवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री का  रहने का अनुमान लगाया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक का बताया जा रहा है। रविवार को तेज हवा और बरिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हवा में नमी का स्तर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग का अनुसार रविवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे।

शनिवार को कैसा रहा दिल्ली में मौसम का कहर

जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,हवा में नमी का स्तर 90 से 42  तक का रहा।

बिपारजॉय के कारण मौसम में बदलाव

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है।  बिपारजॉय तूफान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते दिखा और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में ये कमजोर दिखते नजर आया। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना लगाई जा रही है।

शनिवार को दिल्ली में उमस के कारण घरों से बाहर निकले लोग पसीने से बेहाल नजर आए। घर में मौजूद लोगों का तो बहुत बुरा हाल था।

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular