Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड ने पकड़ी रफ्तार! जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कंपकंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार सुबह तापमान 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री तक पहुंच गया था। आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया था। बता दे कि आज सुबह तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम का हाल (Delhi Weather Update)

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अगले 5 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. बता दे कि गुरूवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं मंगलवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago