Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, IMD ने जारी...

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ठंड और कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बता दे कि सुबह-सुबह लोगों को कोहरे और ठंड का सामना करना पड़ता है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब श्रेणी में है।

IMD ने जारी किया अलर्ट (Delhi Weather Update)

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी और दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में मौसम साफ़ रहेगा और आईएमडी ने दोनों शहरों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

आज का तापमान कुछ ऐसा रहने वाला है

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट की संभावना कम है, लेकिन घने कोहरे के कारण दिल्लीवासियों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है।

कल का तापमान कुछ इस तरह था

दिल्ली में कल यानी 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। लोगों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular