Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ा ठंड का सितम, 6 जनवरी तक...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: राष्ट्र की राजधानी यानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में नए साल के पहले दिन ही सर्दी का सितम देखने को मिला है। बता दें कि आज से देश के कई इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ जाएगा। यू तों दिल्ली-NCR में बीते दिन धूप देखने को मिली जिससे दिल्लीवासियों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। मगर शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट ली और उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

नए साल के पहले दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। वहीं सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे छन के हवाएं चलेंगी और दिल्ली-NCR में एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। बता दें कि बीते दो दिनों से दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा था। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।

शीतलहर चलने से और बढ़ेगी ठंड

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, आज से एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। 3 जनवरी तक तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। जोकि 6 जनवरी तक ऐसे ही रहेगा। इतना ही नहीं इस दौरान दिल्ली में शीतलहर चलने और ठंड रहने की वजह से येलो अलर्ट जारी है।

ये भी पढ़े: नए साल का जोरदार स्वागत, देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखा ऐसा दृश्य

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular