Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अभी और सताएगी ठंड, IMD ने दे...

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अभी और सताएगी ठंड, IMD ने दे दिया मौसम अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ 9 से 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। आज यानी 10 जनवरी को मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके कारण दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद इन इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में अगले 7 दिनों तक ठंड का कहर

दिल्ली में शीतलहर और पारे में गिरावट ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी है. मौसम विभाग ने 9 जनवरी से 15 जनवरी के बीच मौसम का हाल बताया है। आज यानी 10 जनवरी को मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है। 11 से 15 जनवरी के बीच की बात करें तो अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा भी आपको परेशान कर सकता है।

जानिए इन राज्यों का हाल (Delhi Weather Update)

दिल्ली से सटे बाकी राज्यों या आसपास के राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और यूपी में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा परेशानी का सबब बनेगा। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 13 जनवरी तक ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कमोबेश यही स्थिति हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी रहने वाली है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular