Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज,...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और उसके नजदीकी इलाकों में आज यानी बुधवार को बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सुबह से ही बुधवार को मौसम सुहाना बना रहा और आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।

IMD ने बारिश की जताई थी संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ये अनुमान जताया था की ज्यादातर इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वेधशाला के द्वारा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

पिछले 14 साल में सबसे कम बारिश

अगस्त के महीने में कम बारिश होने से, अब तक दिल्ली और नजदीकी इलाकों में मॉनसून का प्रभाव क्षीण रहा है। सफदरजंग वेधशाला में सितंबर में अब तक सामान्य (84.3 मिलीमीटर) के मुकाबले केवल 18.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। अगस्त में वेधशाला ने मात्र 41.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जो बीते 14 साल में सबसे कम थी।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में किया बदलाव, मिलेगा ये फायदा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular