Delhi

Delhi Weather Update: ठंड से कांप रही है दिल्ली, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: दिसंबर की शुरुआत में ही देश के लगभग सभी हिस्सों में सर्दी शुरू हो गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ चेन्नई और बेंगलुरु जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। आइए जानते हैं कि रविवार को देशभर के प्रमुख शहरों में कैसा मौसम रहने वाला है।

राजधानी में ठंड (Delhi Weather Update)

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 11।8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है क्योंकि रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21।6 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी बेहद खराब श्रेणी में है। रविवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फ़रीदाबाद में बारिश से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन इसका असर स्थाई नहीं है। एनसीआर में बारिश के कारण ठंड का एहसास जरूर बढ़ गया है, लेकिन हवा की गति कम होने के कारण सुबह कोहरा छाया हुआ है।

तापमान में कमी की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 रहने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी। सफर इंडिया के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा करीब 131 दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 224 दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago