Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: कोहरे और शीतलहर के चपेट में आया दिल्ली- NCR,...

Delhi Weather Update: कोहरे और शीतलहर के चपेट में आया दिल्ली- NCR, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: दिल्ली में शीतलहर का कहर का कहर जारी है। ऐसे में दिल्लीवासियों ने नए साल की शुरूआत कोहरे को साथ हुई है। बता दे कि दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान रिकॉर्ड गिरावट के साथ 16 डिग्री पर पहुंच गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास है। अगले पांच दिनों तक शीतलहर में कमी के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट से साफ है कि दिल्ली एनसीआर का मौसम खराब हो गया है। ऐसे में आपको न सिर्फ खुद पर नजर रखनी है, बल्कि घर से बाहर निकलने से भी बचना है। बहुत जरूरी हो तो ही घर से निकलें। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दियों में ऑरेंज अलर्ट शीत लहर के और गहराने और घने कोहरे का संकेत माना जाता है।

आज के मौसम का हाल (Delhi Weather Update)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जनवरी, 2024 तक कोई राहत नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है।

 कोहरे के कारण उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सोमवार को जम्मू हवाईअड्डे पर आने वाली सात उड़ानों में देरी हुई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कई उड़ानें दिल्ली से जम्मू और श्रीनगर होते हुए जानी थीं। जम्मू आने वाली नौ ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। इनमें पूजा एक्सप्रेस सबसे अधिक 11 घंटे की देरी से पहुंची। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular