Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: मौसम के तेवर से परेशान दिल्ली, IMD ने जारी...

Delhi Weather Update: मौसम के तेवर से परेशान दिल्ली, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ 9 से 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। आज यानी 11 जनवरी को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके कारण दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद इन इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। राज्य में कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही है।

कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में घने कोहरे की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 जनवरी तक राज्य के मौसम की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 16 जनवरी तक राज्य में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

 इन राज्यों में ठंड का येलो अलर्ट (Delhi Weather Update)

दिल्ली से सटे बाकी राज्यों या आसपास के राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और यूपी में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा परेशानी का सबब बनेगा। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 13 जनवरी तक ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कमोबेश यही स्थिति हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी रहने वाली है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular