Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली के मौसम ने ली करवट, जानिए IMD ने...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Weather Update, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाको में बारिश की संभावना लगाई जा रही है, जिसके कारण  लोगों को गर्मी से राहत मिल है। दिल्ली में बूंदाबादी और बारिश के कारण मौसम ने करवट ले लिया है और मौसम बहुत सुहाना हो गया है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में मंगलवार 20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक का रहेगा तो वहीं  न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक का रहेगा। आज पुरे दिन तेज हवा और बारिश का अनुमान भी लगाया गया है।  कल से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

उप-हिमालयी, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, में बारिश का कहर अब भी जारी है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाज, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार में भी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है।

कल कैसा रहा मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था। IMD के अनुसार 20 से 24 जून तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस का था तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक था।

कल के तापमान में गिरावट भी देखने को मिली और सुबह हल्की बारिश देखने को भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार कल के मौसम में काफी राहत देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली के कई इलाको में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया था। दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, झज्जर इन इलाको में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया था और कई इलाको में बारिश भी हुई।

इसे भी पढ़े:Delhi Cricket News: पोस्ट के लिए करते है मंहगा चार्ज, जानिए विराट कोहली की नेट वर्थ

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular