Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में आज से छाएगा घना कोहरा, 5 जनवरी...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को बीते दिन खिलखिलाती धूप और नम हवा के प्रभाव से सर्दी से थोड़ी राहत मिली। वहीं देर शाम नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में काफी बदलाव देखा गया। इसी कड़ी में दिल्ली-NCR में आज (31 दिसंबर) ठंड का सितम साथ ही कोहरा देखने को मिलेगा।

6 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा था। जिसके चलते दिल्ली में सर्दी देखने को मिल रही थी।

घना कोहरा रहने की जताई आशंका

वहीं आज (31 दिसंबर) को एक बार फिर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई है। जिसके चलते 2 जनवरी तक तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। जोकि 5 जनवरी तक ऐसे ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 4 दिन दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी

बता दें कि मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक शीतलहर चलने और सर्द दिन रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़े: ऑफिस में जबरन घुस गए बदमाश, जिम मालिक पर बरसाईं गोलियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular