Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: ठंड का डबल अटैक, तेज हवाओं के साथ बारिश...

Delhi Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने एक बार फिर दिल्ली में ठंड को बढ़ा दिया है। शनिवार (28 जनवरी) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार, 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

बता दें कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आज तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिससे दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?   

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार (30 जनवरी) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें: देश के इन वित्त मंत्री को नहीं मिल सका बजट पेश करने का मौका

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular