Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: मिचोंग तूफान के कारण दिल्ली-NCR में बारिश का आसार,...

Delhi Weather Update: मिचोंग तूफान के कारण दिल्ली-NCR में बारिश का आसार, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली का मौसम अब और ठंडा होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। 9 और 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 डिग्री तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दे कि आज दिल्ली में दिन का तापमान 24 के आसपास रहने की उम्मीद है। इस सप्ताह आसमान साफ रहेगा और सुबह में हल्का कोहरा रहेगा।

कल कुछ ऐसा रहा दिल्ली के मौसम का हाल

सोमवार को ठंड से राहत रही। अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्लीवासियों ने सुबह धूप का आनंद लिया, हालांकि सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। आया नगर में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह सबसे अधिक 18.2 डिग्री था।

अगले तीन दिन के मौसम का हाल (Delhi Weather Update)

दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से मध्यम से घना कोहरा रहेगा, लेकिन दिन भर आसमान साफ रहेगा। 6 से 9 दिसंबर तक सुबह में हल्का कोहरा रहने का अनुमान है, बता दे कि दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। इससे पहले 15 नवंबर को तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, अब 9 और 10 दिसंबर को तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। नवंबर में गिरावट के बाद बादलों के कारण तापमान एक बार फिर थोड़ा बढ़ गया। लेकिन अब तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular