होम / Delhi Weather Update: आंधी-तूफान के बाद भी जारी है गर्मी का कहर, जानिए IMD के मुताबिक कब मिलेगी राहत

Delhi Weather Update: आंधी-तूफान के बाद भी जारी है गर्मी का कहर, जानिए IMD के मुताबिक कब मिलेगी राहत

• LAST UPDATED : June 1, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली को लगातार छठे दिन भी लू से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को दिल्ली के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी से प्रभावित रहे। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को भी दिल्ली के कई हिस्से लू की चपेट में रह सकते हैं।

Delhi Weather Update: घर से बहार निकलना हो रहा मुश्किल

सफदरजंग वेधशाला में लगातार छह दिनों से लू की स्थिति दर्ज हो रही है। सुबह दस बजे के बाद से ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो रही है, जिससे लू के थपेड़ों का अहसास और भी तेज हो जाता है।

सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 59 से 13 फीसदी तक रहा।

22 दिन तापमान रहा 40 के पार

इस बार मई में सफदरजंग में 31 दिनों में से 22 दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। यहां मई का औसत अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार औसत अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग डेढ़ डिग्री ज्यादा गर्म है। इससे पहले इतनी ज्यादा गर्मी मई 2013 में देखने को मिली थी। 26 मई को पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस, 27 मई को 45.1 डिग्री सेल्सियस, 28 मई को 45.8 डिग्री सेल्सियस, 29 मई को 46.8 डिग्री सेल्सियस, 30 मई को 45.6 डिग्री सेल्सियस और 31 मई को 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Weather Update: 1 जून से बारिश की सम्भावना

दिल्ली में 1 जून को हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार (31 मई) को सफदरजंग वेधशाला द्वारा दर्ज किया गया तापमान इस गर्मी का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान था। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन के दौरान शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 38 फीसदी से 23 फीसदी के बीच रही।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox