Categories: Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली में महसूस होने लगी गर्मी, अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री पर पहुंचा

नई दिल्ली (Delhi Weather Update: The relative humidity in the city was recorded at 48 per cent at 5.30 pm) : मंगलवार 07 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज का तापमान

अभी आधी फरवरी खत्म भी नहीं हुई और देश कि राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.5 पर पहुंच चुकी है। शाम साढ़े पांच बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल मंगलवार 07 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आसमान साफ रहने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था और फरवरी में दो साल में सबसे अधिक था। सामान्य तौर पर भारत में होली तक थोड़ी ठंडी रहती है और फिर गर्मी शुरू हो जाती है लेकिन 8 फरवरी को ही पारा लगभग 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में  गर्मी जल्द ही दस्तक दे सकती है। एक्यू वेदर के अनुसार दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया जा रहा है। आने वाले हफ्तें में बारिश की कोई आशंका नहीं है।

ये भी पढ़ें :- Delhi News: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के कर्मी शंभू दयाल के परिजनों को दिया एक करोड़ रुपए का चेक, झपटमार ने चाकू मारकर कर दी थी हत्या

 

Gaurav Kumar

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago