Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में जारी गर्मी का आतंक, जानिए कैसा रहेगा...

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update, दिल्ली: पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम ने इस कदर करवट बदली है कि लोग गर्मी से बेहाल है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में आज शनिवार का पारा 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन वाला रिकॉर्ड तोड़ेगा।

जानकारी के लिए बता दे मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार बता दे कल शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह 19.3 डिग्री रहा। वहीं बता दे दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा।
दिल्ली के मुकाबले एनसीआर में रही राहत
वहीं अगर हम एनसीआर की बात करें तो दिल्ली के मुकाबले वहां कुछ राहत रही। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, नोएडा में 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। केंद्र ने अनुमान जताया है कि शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर गर्म हवाएं चलने का भी अनुमान है।
इसके आगे आपको बताते चलें कि शनिवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम, पश्चिम दिशा से चल सकती है। वहीं रविवार को दिल्ली में 30 से 40 की गति से दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। केंद्र के अनुसार दिल्ली में 15 मई के बाद कुछ सुधार हो सकता है। अनुमान है कि 16 मई को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular