Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली -एनसीआर में फिर चढ़ा गर्मी का पारा, जानें...

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Weather Update: दिल्ली में अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया गया है। दिल्ली के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में उमस भरी गर्मी के साथ तेज हवा का भी अनुमान लगाया गया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही धुप अपना रोद्र रूप दिखाने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी बारिश होने की सम्भावना अभी कम है। गुरूवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक का रिकार्ड किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 80 से 61 प्रतिशत तक रहा।

आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 22 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 25 अगस्त की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। 25 से 28 अगस्त के बीच हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है

कल रहा इतना तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया था। बदलते मौसम की वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी सुधार है।

इसे भी पढ़े:दिल्ली भाजपा महामंत्री ने सीएम पर कसा तंज कहा- ‘अरविंद केजरीवाल द्वारा कर्मचारियों को समय पर सैलरी देकर खुद का अभिनंदन करवाना शर्मनाक है’

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular