Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में लगातार हुई बारिश ने तोड़ा 16 साल...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों में लगातार बारिश हुई, जिसने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में अक्टूबर के पहले 10 दिनों में 121.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ये पिछले 16 सालों में अक्टूबर महीने में दूसरी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

इतनी हुई बारिश

इस महीने में अब तक की बारिश अगस्त में हुई बारिश (41.6 मिमी) से लगभग 3 गुना ज्यादा है, जो कि मानसून के मौसम का सबसे गर्म महीना है। दिल्ली में बीते साल अक्टूबर में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अक्टूबर में अक्सर 28 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। इसके अलावा राजधानी में अक्टूबर 2020, 2018 और 2017 में बारिश नहीं हुई और अक्टूबर 2019 में 47.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

मानसून की बारिश हुई देरी से

बता दें कि बीते तीन दिनों के भीतर हुई वर्षा तीन हफ्तों में दूसरी सबसे लंबे समय तक हुई बारिश है। एक चक्रवाती परिसंचरण और एक कम दबाव प्रणाली के बीच परस्पर क्रिया के चलते दिल्ली में 21 सितंबर से 24 सितंबर तक मानसून की बारिश देर से शुरू हुई थी।

दिल्ली में अब तक 790 मिमी बारिश

इसके अलावा, राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक 790 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शहर में सितंबर में 31 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई थी। यह सामान्य 125.1 मिमी के मुकाबले 164.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं जुलाई में 286.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 37 प्रतिशत ज्यादा है। जून में औसतन 74.1 मिमी के मुकाबले केवल 24.5 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई।

 ये भी पढ़ें: न्यू अशोक नगर में पाइप गन फटने से किशोर झुलसा, हालत नाजुक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular