Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज हो सकती है बारिश, जानें मौसम...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में थोड़ी-थोड़ी देर में बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बादल आसमान को घेरे रहने के साथ-साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं 8 से 11 अगस्त के दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान भी लगाया है। हालांकि, इस बीच आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

12 अगस्त से बारिश का दूसरा दौर शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 12 अगस्त से बारिश के दूसरे दौर की शुरूआत होगी। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार मानसूनी गर्त इन दिनों में मध्य भारत पहुंच गई है। यही वजह है की अभी उत्तर भारत में बारिश होने के आसार की कम हैं। इससे पूर्व शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार की सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम इसी तरह का रह सकता है।

दिल्ली का तापमान-

दिल्ली में कल यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 3 और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 कम 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में 70 से 92 प्रतिशत नमी का स्तर दर्ज किया गया। दिल्ली में आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान बादल को घेरे रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है

नोएडा और गुरुग्राम के मौसम का हाल

नोएडा में अधिकतम तापमान 2 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बादल आसमान मे छाए रहेंगे और एक से दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान है।

ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ बने देश के नए उपराष्ट्रपति, मार्गरेट अल्वा को इतने वोटों से हराया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular