Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather update: दिल्ली में हल्की बारिश ने दी लोगों को उमस...

India News(इंडिया न्यूज) Delhi Weather update: दिल्ली में एनसीआर में लोग गर्मी से काफी परेशान है। बीते कुछ दिनों से तापमान काफी बढ़ने की कगार पर है। आए दिन तापमान बढ़तो ही जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी मौसम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल सकती है।

आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानि आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। 15 से 19 अगस्त के बीच हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है।

दिल्ली में कल का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 15 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया था। कल के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया था। 16 अगस्त की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। 15 से 19 अगस्त के बीच हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है। कल दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

इसे भी पढ़े:IND vs WI: 6 साल बाद वेस्टइंडीज से सीरीज हारा भारत,…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular