Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Today: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, जानें आज...

Delhi Weather Today: इस माह की शुरुआत से ही दिल्ली-NCR में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह और शाम के वक्त तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। वहीं सोमवार (6 फरवरी) का दिन दिल्लीवासियों के लिए पिछले साल के मुकाबले में सबसे अधिक गर्म दिन साबित हुआ।

सबसे गर्म दिन रहा सोमवार 

दिल्ली में सोमवार के तापमान ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2022 में छह फरवरी को अधिकतम तापमान 28.4 दर्ज हुआ था। जबकि 2023 में ये 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड की विदाई

राजधानी में जिस तरह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है उसे देख लग रहा है कि सर्दी अब जल्द ही अलविदा कह देगी। इस साल की शुरुआत में दिल्ली में जिस तरह से सर्दी पड़ रही थी उसे देख लग रहा था कि सर्दी की विदाई देरी से होगी लेकिन अब दिन के समय तेज धूप लोगो को परेशान कर रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25-27 और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 11 फरवरी को दिल्लीवासियों को एक बार फिर से तेज सतही हवा का झटका लगेगा। इस कारण से 12 फरवरी को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 23 डिग्री पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।

ये भी पढ़ें: मस्क के ट्विटर खरीदने पर लोगों को अभी भी शक, यूजर ने पूछ डाला ये सवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular