Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: गर्मी से लोग बेहाल, झमाझम बारिश का इंतजार जल्द...

Delhi Weather Update:

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में जहां बारिश से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी में बारिश न होने से गर्मी और उमस बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। देश के अन्य राज्यों में भी जोरदार बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत

दिल्ली में गर्मी, उमस व चिपचिपाहट से परेशान लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। लोगों को अब महज 48 घंटे ही इस गर्मी को झेलना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। इससे गर्मी और उमस से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

30 जून को मानसून ने दी थी दस्तक, फिर हुआ नदारद

मॉनसून ने 30 जून को दिल्ली में प्रभावशाली तरीके से दस्तक दी थी और इस दौरान पहले दौर की भारी बारिश भी हुई थी, लेकिन बाद के दिनों में कम वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती गई। सफदरजंग वेधशाला में पिछले सात दिनों में सिर्फ 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक जून से मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से यहां सामान्य 106.5 मिलीमीटर के मुकाबले 144.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें से 117.2 मिलीमीटर बारिश एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुई 24 घंटे की अवधि में दर्ज की गई थी।

 

ये भी पढ़ें: डायबिटीज पेसेंट के लिए फायदेमंद हैं शहतूत की पत्तियां, जानिए कैसे करें सेवन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular