Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिल सकती है...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं लेकिन आज यानि शनिवार को लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आज हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, यह राहत कुछ देर की ही होगी। अगर कल की बात करें तो कल मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी।

शुक्रवार को इतना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 37.7 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 50 से 85 फीसदी था। इसके अलावा, नजफगढ़ में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ।

कल निकलेगी तेज धूप

दिल्ली के अन्य बाहरी इलाकों में भी इसी तरह तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 24 घंटे में हल्की स्तर की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, रविवार के दिन मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकल के आसार हैं।

नई दिल्ली: मुंडका में सीवर साफ करने उतरे सफाइ कर्मी की मौत, बचाने गए गार्ड का भी घुटा दम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular