Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: ठंड से लोगों को मिली राहत, खुशनुमा हुआ मौसम,...

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे NCR के इलाकों में अब मौसम बदलने लगा है। तेज धूप निकलने और कम नमी ने दिल्ली का तापमान बढ़ा दिया है लेकिन पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं लोगों को अभी भी सर्दी का अहसास करा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के तापमान को लेकर रिपोर्ट जारी है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है। विभाग का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

वहीं विभाग ने सोमवार (6 फरवरी) के तापमान को भी लेकर पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं 10 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है।

3 डिग्री बढ़ा टेंपेरेचर

बता दें कि दिल्ली में शनिवार, 4 फरवरी को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना ने बदली अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया, जानें नया प्रोसेस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular