India News(इंडिया न्यूज) Delhi Weather Update: दिल्ली के लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कड़कती धुप और गर्म हवा के कारण दिल्ली के लोगों की हालत अब भी खराब है। दिल्ली के कुछ इलाको में बारिश की अनुमान भी लगाया गया था, और सूचना के अनुसार कई इलाकों में बारिश भी हुई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम का कहर काफी ज्यादा था, तो वहीं आज मौसम में बदलाव की संभावना लगाई जा रही है। Delhi में गुरूवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 तक का दर्ज हुआ था।

दिल्ली में आज मौसम के मौसम का कहर

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिपरजॉय तूफान कारण दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकती है। दिल्ली में इस तूफान के कारण बरिश की संभावना भी लगाई जा रही है। आज तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक का रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 32 डिग्री तक का रहना वाला है।