Categories: Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली और वॉशिंगटन में एक जैसा दर्ज हुआ तापमान, ग्रेटर नोएडा में ओस बनीं बर्फ

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज यानी मंगलवार को सुबह तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कल रात 9 बजे तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमेरिका और देश की राजधानी दिल्ली का दिन-रात का तापामान लगभग एक ही जैसा था।

ग्रेटर नोएडा में ओस बनी बर्फ

राजधानी का न्यूनतम तापमान सोमवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बता दें कि यह इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में तापमान में गिरावट आने की वजह से ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं।

आज सुबह इतना दर्ज हुआ तापमान

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को सुबह 5.30 बजे सफदरगंज का तापमान 4.6 और पालम का तापमान 6 डिग्री सेलल्सियस दर्ज किया गया।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

सोमवार को इतना रहा तापमान

जानकारी दे दें कि सोमवार को लोधी रोड दिल्ली का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिन में करीब 9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘अवतार 2’ अब भी मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

 

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago