Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली में दस्तक देने वाली हैं कड़ाके की ठंड , जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कंपकंपी पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब पहाड़ी इलाकों में समुद्र तट बन रहे हैं। जिसका असर अब पूरे उत्तर भारत पर दिखने लगा है। इसका मतलब है कि न केवल दिल्ली बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात का तापमान भी बढ़ने वाला है। वहीं, गिरते तापमान के कारण सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गर्म कपड़ों के साथ-साथ लोग कमरे के रूम हीटर आदि का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

आज के मौसम का अपडेट (Delhi Weather Update)

आज यानी गुरूवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्लीवासियों ने सुबह धूप का आनंद लिया, हालांकि सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। आया नगर में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह सबसे अधिक 18.2 डिग्री था।

दिल्ली और इन शहरों में बारिश की संभावना

11 से 13 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। यह जम्मू के अलावा लेह में भी उथल-पुथल मचाने वाला है। जिससे ठंड और बढ़ने वाली है। मौसन वैज्ञानिकों की मानें तो न्यूनतम में और कमी आने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी कोई अधिकतम कमी नहीं होगी क्योंकि दोपहर 2 बजे तक आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी जिसके कारण तापमान में कोई अधिकतम कमी नहीं होगी।

दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट बारिश या कोहरे के कारण होती है। मौसम विभाग के मुताबिक कम से कम एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है। दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में ठंड और भारी बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago