Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में कंपकपाती ठंड की हुई शुरुआत, जानिए IMD...

Delhi Weather Update: दिल्ली में कंपकपाती ठंड की हुई शुरुआत, जानिए IMD की क्या हैं आज की ताजा अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: दिल्ली में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। शनिवार को इस सीजन का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस जो की अबतक सबसे कम रहा। इसका सीधा असर यह हुआ कि सुबह घर से निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई। 15 दिसंबर तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, क्रिसमस के आसपास ठंड अपने चरम पर हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार की सुबह कोहरे का असर दिखा। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 15 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाए तैयार (Delhi Weather Update)

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अब भी बहुत खराब दर्ज किया जा रहा है। कुछ इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वेबसाइट https://www.aqi.in/ कड़कड़डूमा में AQI 441, ITI जहांगीरपुरी में 416 और बवाना में 385 दर्ज किया गया। नई दिल्ली में वर्तमान PM2.5 सांद्रता WHO 24 घंटे वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मान द्वारा दी गई अनुशंसित सीमा से 11.9 गुना ज्यादा है।

 तेज हवा चलने की संभावना

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। शनिवार इस सीजन का सबसे कम तापमान वाला दिन है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है और लोग घरों में रहने पर मजबूर हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular