Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत, जानें आज के...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को इस समय शीतलहर से थोड़ी राहत मिली हुई है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में फिर से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। विभाग का कहना है कि 14 से 16 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

इस बीच दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा इस बारे में हम आपको जानकारी दें दे। बता दें कि आज (13 जनवरी) दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही अगले दिन यानी 14 जनवरी को घना कोहरा छाया रह सकता है।

शीतलहर चलने का अनुमान 

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में 15 और 16 जनवरी को शीतलहर चल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

ये भी पढ़े: इस दिन से शुरू हो रहा शादियों का बंपर सीजन, दिल्ली में अगले 6 महीने में होंगी 7 लाख से ज्यादा शादियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular