Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, आज इतना रहेगा तापमान
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: इस समय पूरा दिल्ली-NCR शीतलहर की चपेट में है। वहीं राज्य में बुधवार रात करीब 12 बजे हुई बारिश से दिल्लीवासियों पर मौसम का डबल अटैक हुआ है। बता दें कि दिल्ली में इस साल पड़ रही ठंड पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई है। आइए इस बीच जानते हैं कि दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा।

आज इतना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। वहीं राज्य में अगले दो दिनों के लिए बारिश का अर्लट जारी है। जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

इन राज्यों में ठंड का अर्लट 

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में 11-13 जनवरी 2023 को कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है.। वहीं 15 और 16 जनवरी 2023 को शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की मुश्किलें, गिरा पारा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular