Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में अभी भी है बारिस के आसार, IMD...

Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है, तो वहीं दूसरी तरफ इस बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान भी हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें आईएमडी ने फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल 31 मार्च के बाद दिल्ली में फिर से एक बार बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है

आपको बता दे मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह के समय नई दिल्ली का 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पालम में 19.4 डिग्री, जाफरपुर में 18.5 डिग्री, अलीपुर में 16.6 डिग्री, अशोक विहार में 17.6 डिग्री, द्वारका में 20.8 डिग्री, नरेला में 20.4 डिग्री, ओखला फेस टू में 17.1 डिग्री, सोनिया विहार में 15.2 डिग्री और विवेक विहार में 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

31 मार्च के बाद हो सकती बारिश 

आपको बता दे इस बीच मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अब बारिश का दौर थम जाएगा। जिसके बाद दिल्ली में अब लगातार शुष्क मौसम की स्थितियां बनने की संभावना है। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा दिनों तक बनी रहने की उम्मीद कम है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 31 मार्च से दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। बता दें कि शनिवार को दिन का तापमान 16 से 31 डिग्री के बीच रहा। रविवार को भी दिन का न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान से 30 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो ने सबसे तेज चलने वाली परिवहन सेवा का बनाया रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular